Assam Flood: असम में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से मचा हाहाकार – 26 जिलों के चार लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

407
ASSAM FLOOD
ASSAM FLOOD 2022

देश के कई राज्यों में खासकर के पूरे उतर भारत में पिछले कई दिनों से आसमान से आग बरस रही है. भीषण गर्मी की वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है.वहीं दूसरी तरफ नार्थ-ईस्ट के असम में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। असम के 26 जिलों में बाढ़ का असर बताया जा रहा है। इन जिलों के 4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।

राहत और बचाव कार्य के लिए भारतीय सेना के जवानों को उतारा गया है। कछार जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है। भारतीय सेना और असम राइफल्स के जवानों ने मंगलवार को कछार जिले के विभिन्न हिस्सों में राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार, अकेले कछार जिले में कुल 96,697 लोग प्रभावित हुए हैं जबकि होजई में 88,420, नगांव में 58,975, दरांग में 56,960, विश्वनाथ में 39,874 और उदलगुरी जिले में 22,526 लोग प्रभावित हुए हैं। नागांव में 67 राजस्व मंडलों के 1,089 गांव प्रभावित बताए जा रहे हैं। बाढ़ में कई हेक्टेयर भूमि भी डूब गई है।