मनोज बाजपाई के बाद अब आशीष विद्यार्थी हुए कोरोना का शिकार, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

418

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में लगातार एक के बाद एक कई​ सितारों के कोरोना पॉजिटव होने की खबर सामने आ रही हैं। बीते दिनों जहां एक्टर रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली और मनोज बाजपेयी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। वहीं अब एक्टर आशीष विद्यार्थी भी कोविड-19 पॉज‍िट‍िव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए दी है। आशीष इस वक्त दिल्ली स्थ‍ित साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। इसी के साथ ही आशीष ने उन लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की रिक्वेस्ट की है जो उनके संपर्क में आए थे।

आशीष विद्यार्थी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए खुद के कोविड-19 पॉज‍िट‍िव होने की जानकारी दी हैं उन्होंने वीडियो में कहा, ‘नमस्कार बंधु, कल थोड़ी-सी हरारत महसूस हुई। कोरोना का टेस्ट करवाया जो कि पॉज‍िट‍िव आया। अब मैं दिल्ली के अस्पताल में भर्ती होने जा रहा हूं। वैसे तो सब ठीक है पर जो भी लोग पिछले दिनों मेरे संपर्क में आया हो चाहे वो वाराणसी में, दिल्ली में या फिर मुंबई में, वो सभी अपना कोव‍िड-19 का टेस्ट करवा लें। मैं ठीक हूं, असली दुन‍िया में स्वागत है। अपना ख्याल रखें।’ इसके अलावा भी आशीष ने अस्पताल से कई वीडियोज शेयर किए हैं जिसमें वह अपने 90 के दशक की कई सारी पुरानी बातें शेयर की हैं।