Happy Birthday Anushka Sharma: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज मना रही अपना 33वां जन्मदिन, शुरुआती दिनों में विज्ञापनों में करती थीं काम, शाहरुख खान के साथ डेब्यू फिल्म कर बनीं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस

447

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को हुआ था। इस साल अनुष्का अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का शर्मा बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम है। उनका नाम बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार है। उन्होंने साल 2008 से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर भी नहीं देखा। अनुष्का शर्मा के जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं उनके करियर और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें।

अनुष्का शर्मा का जन्म उत्तरप्रदेश के अयोध्या में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई कर्नाटक के बेंगलुरू में हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने करियर के लिए मायानगरी मुंबई की ओर रुख कर लिया। वैसे अनुष्का को अपना करियर बनाने के लिए खासा परेशान नहीं होना पड़ा। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2007 में अनुष्का ने लैक्मे फैशन वीक में वेंडेल रोड्रिक्स के लेस वंप्स शो में रोड्रिक्स के स्प्रिंग समर 07 कलेक्शन के लिए रैम्प वॉक किया। इसके बाद अनुष्का कई एडवरटाइसमेंट्स में नजर आईं। अनुष्का ने महज एक साल ही अपने मॉडलिंग करियर को दिया इसके बाद उन्हें बिग बजट फिल्म से बॉलीवुड में लॉन्च किया गया।

अनुष्का ने भी दीपिका पादुकोण की ही तरह बॉलीवुड में किंग खान के साथ कदम रखा था। साल 2008 में अनुष्का शर्मा ने यशराज फिल्म्स की अपकमिंग फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के लिए ऑडिशन दिया। इस ऑडिशन में अनुष्का सफल रहीं और उन्होंने यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों का करार साइन किया। उन्होंने साल 2008 में ‘रब ने बना दी जोड़ी’ फिल्म से शाहरुख कान के साथ डेब्यू किया। पहली ही फिल्म से अनुष्का शर्मा ने अपनी फैन फॉलोइंग बना ली थी। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

किंग खान यानी कि शाहरुख खान के साथ डेब्यू करने के बाद अनुष्का ने इंडस्ट्री के तीनों खान के साथ काम किया। जो कि अपने आप में बहुत बड़ी बात है। शाहरुख संग डेब्यू करने के बाद अनुष्का सलमान खान के साथ ‘सुल्तान’ और आमिर खान के साथ ‘पीके’ में नजर आी थीं। अनुष्का ने अपना करियर केवल अभिनय तक ही सीमित नहीं रखा। उन्होंने एनएच 10, फिल्लौरी, परी और बुलबुल जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है।