Diwali 2020: अमिताभ बच्चन से लेकर कई सेलेब्स ने फैंस को दिवाली की दी शुभकामनाएं

465
Amitabh Bachchan
Amitabh Bachchan

पूरा देश प्रकाश पर्व दीपावली की तैयारियों में लगा हुआ है और हर्षौल्लास से इस पर्व को मना रहा है। आम जनता से लेकर फिल्मी जगत की हस्तियां भी दीपावली के लिए काफी उत्सुक हैं। दीपावली में रोशनी के जगमगाहट के साथ लोगों ने एक दूसरे को विश करना शुरू कर दिया है ताकि हर किसी के जीवन में दिवाली का ये पर्व काफी खुशियां लेकर आए। ऐसे में, फिल्म सेलेब्स ने भी अपने फैंस को दिपावली की सुबह से ही शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन ने एक दो दिन पहले से ही दिवाली की शुभकामनाएं देना शुरू कर दी है। सुपरस्टार ने देर रात में अयोध्या में हुए भव्य दीपोत्सव की एक न्यूज रिपोर्ट शेयर करते हुए भी लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी है। बता दें कि दिवाली के मौके पर अयोध्या में एक साथ साढ़े पांच लाख दीपक जलाए गए थे और भव्य सजावट भी की गई थी।

अमिताभ बच्चन के अलावा कई स्टार्स ने भी दिवाली की शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है। ‘सूरज पे मंगल भारी’ स्टार दिलजीत दोसांझ ने एक पंजाबी ट्रैक पर भंगड़ा करते हुए वीडियो शेयर किया है और अपने फैंस को दिवाली की सुबह-सुबह ही शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है- ‘हैप्पी दिवाली ओए।’