प्राची देसाई के समर्थन में आये अभिषेक बच्चन, फॉलोअर्स को लेकर ट्रोल होने पर कही ये बात

523

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अभिनेत्री प्राची देसाई की कड़ी मेहनत के लिए उनकी प्रशंसा की है, जिसपर अभिनेत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन को ट्विटर पर प्राची देसाई से ज्यादा फॉलोअर को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया था।

एक यूजर ने लिखा था, “आउटसाइडर बनाम नेपोटिज्म। यहां प्राची देसाई के 13 लाख फॉलोअर हैं, वहीं अभिषेक बच्चन के 1 करोड़ 53 लाख फॉलोअर हैं और आप लोग बॉलीवुड से कुछ अच्छे की उम्मीद रखते हो। मेरे मतलब कैसे। बॉलीवुड में कड़ी मेहनत और सही हुनर के समर्थन का बुरा दौर है।

अभिषेक बच्चन ने नेहा धूपिया के शो ‘नो फिल्टर नेहा’ पर आने से किया मना, कहा- ‘बख्श दीजिए’

इसपर अभिषेक बच्चन ने अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त करते हुए लिखा, “मिस्टर सिंघल मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके सोशल मीडिया पर जितने भी फॉलोअर हैं, वे लोकप्रियता के आधार पर नहीं हैं। मेरी दोस्त प्राची देसाई एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। उनको सोशल मीडिया पर समर्थन की कोई जरूरत नहीं है। उसका काम बोलता है।”

अभिषेक का रिएक्शन देखकर अभिनेत्री ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “अभिषेक बच्चन आपके शब्दों के लिए धन्यवाद।”