पंजाब से आम आदमी पार्टी बलबीर सिंह सीचेवाला और विक्रमजीत सिंह साहनी को भेजेगी राज्यसभा

326
punjab aap
punjab aap

आम आदमी पार्टी इस बार पंजाब से दो पद्मश्री विजेता को राज्य सभा सदस्य के तौर पर नामित कर रही है। इनमें वातावरण प्रेमी पद्मश्री संत बलबीर सिंह सींचेवाल और पंजाबी कल्चर से संबंधित पद्मश्री विक्रमजीत सिंह साहनी का नाम शामिल है। आज मंगलवार को दोनों प्रत्याशियों ने अपना अपना पर्चा भरा। आप के ट्विटर ने पोस्ट किया और लिखा कि “पंजाब से आप के राज्य सभा में पद्म श्री बलबीर सिंह सीचेवाल जी और समाजसेवी पद्मश्री विक्रमजीत सिंह साहनी जी ने सदस्यता दाख़िल की।