जम्मू कश्मीर के वसीम ने 7वां रैंक किया हासिल, प्रदेश के इन आठ उम्मीदवारों ने चमकाया नाम..

254

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजे जारी कर दिए हैं। जम्मू-कश्मीर के वसीम अहमद भट, परसनजीत कौर और नितिन सिंह ने शीर्ष सूची में जगह बनाई है। केंद्र शासित प्रदेश के कुल आठ उम्मीदवारों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा को पास किया है। वसीम अहमद ने 7वां रैंक, परसंजीत ने 11वां रैंक, नितिन ने 32 रैंक हासिल किया है। इसके साथ ही नावेद अहसान भट ने 82वां रैंक, मनन भट ने 231वां रैंक, मणिल बेजोत्रा रैंक ने 314वां, इरफान चौधरी ने 476वां और निवरांशु हंस ने 811वां रैंक अपने नाम किया है।

साई-फाई टीवी शोज देखने के शौकीन वसीम

टॉप-10 में शामिल जम्मू-कश्मीर के युवक का नाम वसीम अहमद भट है, जिसने 7वीं रैंक हासिल की है। वसीम अहमद भट आतंक प्रभावित जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के रहने वाले हैं। अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर के उन आंतक प्रभावित जिलों में एक है, जहां आतंकवादी गतिविधियों को धड़ल्ले से अंजाम दिया जाता है। वसीम अहमद भट ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 में 225वीं एआईआर हासिल की थी। वह फिलहाल मुंबई में तैनात हैं। वसीम अहमद का ये तीसरा प्रयास था। 24 वर्षीय वसीम को एंथ्रोपोलॉजी की किताबें पढ़ने और साई-फाई टीवी शोज देखने का शौक है। उनका ऑप्शनल सब्जेक्ट एंथ्रोपोलॉजी था। वसीम ने एनआईटी श्रीनगर से सिविल इंजीनियर में बीटेक की डिग्री ली हुई है।