ठंड ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड, 6 डिग्री के आसपास बना रहेगा न्यूनतम तापमान..

122
winter
winter

उत्तर प्रदेश में धूप निकलने से शहर में पिछले दो दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग के अधिकारियों की माने तो हवा का पैटर्न ऐसा ही रहेगा। सुबह घना कोहरा का असर दिखाई दिया लेकिन दिन में धूप निकलने की उम्मीद है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 16 और छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

10 डिग्री के आसपास बना रहेगा अधिकतम तापमान

घने कोहरे के कारण पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से 10-9 डिग्री कम 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच था। धूप निकलने के बावजूद गुरुवार को उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवा चलने से ठंडक अधिक रही। गुरुवार को दोपहर में धूप निकलने से शहर में पिछले दो दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन तड़के पारा छह डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे यह इस सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी रात बन गई।