PM Modi in Gujarat: आज से दो दिनों के गुजरात दौरे पर पीएम मोदी – आज डिफेंस एक्सपो 2022 का करेंगे उद्घाटन

871
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 (DefExpo 2022) का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से गुजरात के दो दिनों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह करीब 15,670 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यात्रा के पहले दिन यानी आज सुबह लगभग 9:45 बजे प्रधानमंत्री गांधीनगर के महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र में डिफेंस एक्सपो-22 का उद्धाटन करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री अडालन में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे। दोपहर करीब 3:15 बजे वह जूनागढ़ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
डिफेंस एक्सपो में शामिल हुईं हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की सदस्य दिव्या गुप्ता ने कहा कि हम उस विरासत का हिस्सा हैं जो भारत पहले कभी नहीं था। दुनिया की प्रमुख महाशक्तियां अब भारत को एक इकाई के रूप में पहचानती हैं।