जेल से बाहर आते ही केआरके बदला लेने के लिए तैयार, ट्वीट करके दी जानकारी

207
KRK
KRK

बेबाक फिल्म क्रिटिक और और सुपर फ्लॉप एक्टर कमाल आर खान यानि केआरके जेल से बाहर आ चुके हैं। मुंबई एयरपोर्ट से केआरके को एक पुराने ट्वीट के मामले में कुछ दिनों पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। फिल्मी सितारों और उनकी मूवीज की बखिया उधेड़ने वाले केआरके ने सोशल मीडिया पर दमदार वापसी कर ली है। जेल से बाहर आने के बाद केआरके ने पहली बार ट्वीट भी कर दिया है।
केआरके

मुंबई पुलिस ने केआरके को 30 अगस्त को साल 2020 में किए गए एक विवादित ट्वीट को लेकर गिरफ्तार किया गया था। लेकिन बेल मिलने के बाद केआरके आक्रामक अंदाज में सोशल मीडिया पर वापस आए हैं। उन्होंने आते ही ट्वीट किया है। लिखा है- मैं बदला लेने के लिए वापस आ गया हूं। केआरके के इस ट्वीट के बाद नेटिजन्स के कमेंट्स जारी हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘ब्रह्मास्त्र के रिव्यू का इंतजार कर रहे हैं’। एक अन्य ने लिखा है, ‘फुल स्वागतबाजी’।