लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में देर रात हिली धरती, 5.2 की तीव्रता से आया भूकंप

192
Lucknow arthquake
Lucknow arthquake

शुक्रवार देर रात यूपी के जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के उत्तर-पूर्व में भी झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने भी इस बारे में सूचना दी है। भूकंप शुक्रवार देर रात 1.12 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई। जानकारी के मुताबिक़ भूकंप की गहराई जमीन से 82 किमी नीचे थी।

भूकंप विज्ञान के राष्ट्रीय केंद्र ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी जिसमें बताया कि 5.2 तीव्रता का भूकंप 20-08-2022, 01:12:47 बजे, लैटिट्यूड 28.07 और लॉन्गिट्यूड 81.25, गहराई: 82 किमी, स्थान: लखनऊ, उत्तर प्रदेश के 139 किमी एनएनई पर आया। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में शुक्रवार देर रात को मध्यम तीव्रता का भूकंप आया था।