सोनिया गाँधी एक बार फिर से हुई कोरोना संक्रमित, पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने दी जानकारी

179
sonia gandhi
sonia gandhi

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी एक बार फिर COVID-19 से संक्रमित हो गई हैं। इस बात की खबर पार्टी के प्रवक्ता जयराम रमेश ने दिया है। जयराम रमेश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा है कि आज श्रीमती सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी अध्यक्ष के स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। अशोक गेहलोत ने ट्वीट किया कि, “कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी के स्वास्थ्य के बारे में चिंतित हूं। सोनिया गांधी जी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वह जल्द ही ठीक हो जाए।