कांग्रेस नेता अजोय कुमार ने कहा राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को हमें नहीं समझना चाहिए आदिवासी पपतीक

263
congress vs droupadi murmu
congress vs droupadi murmu

भारत के सियासी गलियारों में गर्माहट तब आ गयी जब कांग्रेस नेता अजोय कुमार ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ‘भारत की बेहद बुरी सोच’ का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. राष्ट्रपति चुनाव से कुछ दिन पहले यह विवाद कांग्रेस पार्टी को महंगा पड़ेगा. गौरतलब है कि कांग्रेस एक विपक्षी गठबंधन का हिस्सा है जिसने 18 जुलाई के चुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व भारतीय जनता पार्टी के नेता यशवंत सिन्हा को साझा उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस नेता अजोय कुमार ने आरोप लगाया कि भारत में अनुसूचित जातियों की हालत बुरी है और द्रौपदी मुर्मू को सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा ‘आदिवासी प्रतीक’ के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। यह द्रौपदी मुर्मू की बात नहीं है। यशवंत सिन्हा भी अच्छे उम्मीदवार हैं और मुर्मू भी सभ्य महिला हैं। लेकिन वह भारत के एक बहुत ही बुरी सोच का प्रतिनिधित्व करती है। हमें उन्हें ‘आदिवासी’ का प्रतीक नहीं बनाना चाहिए।