असम बाढ़: 30-40 हजार मकान क्षतिग्रस्त, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ग्रह मंत्रालय से मांगी मदद

191
Assam Floods

असम में आई बाढ़ से राज्य में चारो तरफ तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि हाल ही में आई भीषण बाढ़ के कारण राज्य में 30,000 से 40,000 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एक बैठक के दौरान ग्रह मंत्री अमित शाह से बाढ़ से पीड़ित लोगो के लिए केंद्रीय मदद मांगी। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में ये बताया गया कि सीएम हिमंत सरमा ने गृह मंत्री अमित शाह को अवगत कराया कि बाढ़ से लगभग 30,000 से 40,000 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।