विदेशी लोगों को देसी आम खिला रहे हैं वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल

250
Piyush Goyal
Piyush Goyal

यूरोप के देश बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में इस समय ‘Mango Festival’ का आयोजन किया गया है। भारत की ओर से केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को इसका शुभारंभ किया। इस मैंगो फेस्टिवल के बारे में जानकारी देते हुए पियूष गोयल ने ट्वीट किया और लिखा ‘बेल्जियम के ब्रुसेल्स में ‘मैंगो मेनिया’ कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है।इस कार्यक्रम में हमारे देश भर से भारतीय आमों की एक विस्तृत विविधता का प्रदर्शन किया गया। दुनिया भर के लोग हमारे किसानों की मेहनत से उगाए गए इस फल की मिठास का आनंद लेते हैं।’