Russia Ukraine War : अमेरिका का दावा- पुतिन को गुमराह कर रहे उनके सलाहकार

253
Russia Invades Ukraine
Russia Ukraine

अमेरिका ने आरोप लगाया है कि रूस के कुछ अधिकारी राष्ट्रपति पुतिन को गुमराह कर रहे हैं और वास्तविक जानकारी नहीं दे रहे। अमेरिका ने कहा कि रूस की वित्तीय स्थिति सही नहीं है और इसलिए सलाहकार सच्चाई बताने से डर रहे हैं।.

व्हाइट हाउस ने बुधवार को बताया कि अमेरिका को जानकारी मिली है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी सेना द्वारा गुमराह किया हुआ महसूस कर रहे हैं। व्हाइट हाउस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि यूक्रेन युद्ध एक रणनीतिक भूल है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केट बेडिंगफील्ड ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”मैं यह कह सकती हूं कि, निश्चित रूप से, हमारे पास जानकारी है कि पुतिन रूसी सेना द्वारा गुमराह किया हुआ महसूस कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप पुतिन और उनके सैन्य नेतृत्व के बीच लगातार तनाव बना हुआ है।”