Happy New Year 2022: न्यूजीलैंड के आकलैंड में ‘नए साल 2022’ का हुआ भव्य स्वागत, देखें VIDEO

    432
    NewZealand New Year Celebration

    साल 2021 का आज आखिरी दिन है। इसी के साथ दुनियाभर में नए साल के स्वागत की तैयारी जोर-शोर से हो रही है। न्यूजीलैंड में नए साल का आगमन हो गया और इसका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। इस मौके पर ऑकलैंड में आतिशबाजी की गई जो देखने लायक थी। 

    अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण न्यूजीलैंड नए साल का स्वागत करने वाले दुनिया के पहले देशों में सेए एक है। यहां नया साल दूसरे देशों से पहले मनाया जाता है। न्यूजीलैंड में नए साल और उससे अगले दिन सार्वजनिक अवकाश रहता है।