आज देश मना रहा 73वां गणतंत्र दिवस – जम्मू से तमिलनाडु तक लहराया तिरंगा

458
26th January Republic Day

देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की झांकियों को चुना गया है। इसके अलावा इसमें मंत्रालय से जुड़ी 9 झांकियां शामिल हैं। हालांकि कई राज्यों ने अपनी झांकियां नहीं चुने जाने पर केंद्र पर आरोप भी लगाया है। आइए जानते हैं इस बार परेड में किस राज्य से कैसी झाकियां शामिल हो रही हैं। खास दिन के लिए दिल्ली पुलिस की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वालों को पूरी तरह से टीका लगाया होना चाहिए. 15 साल से कम उम्र के बच्चों को अनुमति नहीं दी मिली है.

लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराया. इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जब देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, हम सब को भारत की उपलब्धि पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए. आज भारत दुनिया की उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में दुनिया के सामने एक नई मिसाल प्रस्तुत कर रहा है. आज दुनिया में भारत को कोई भी नज़रअंदाज नहीं कर सकता.