साउथ के सुपरस्‍टार अल्‍लू अर्जुन भी आए कोरोना की चपेट में, खुद को किया होम क्वारंटाइन, फैंस को दी घर पर रहने और वैक्सीन लगवाने की सलाह

1361

तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद अपने ऑफिशियल सोशल अकाउंट से दी है। कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही एक्टर ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।

अल्लू अर्जुन ने ट्वीट करते हुए लिखा, ” सभी को नमस्कार! मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।। मैंने खुद को अलग कर लिया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करता हूं, जो मेरे संपर्क में आए हैं, वो अपना ख्याल रखें और अपना टेस्ट करा लें। मैं अपने सभी शुभचिंतकों और फैंस से अनुरोध करता हूं कि वे चिंता न करें क्योंकि मैं इलाज करवा रहा हूं। घर रहें, सुरक्षित रहें।”

अल्लू अर्जुन के ट्वीट करते ही उनका यह पोस्ट ट्विटर पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। उनके चाहने वाले और फैमली-फ्रेंड उनके जल्दी ठिक होने की कामना कर रहे हैं।

दक्ष‍िण भारतीय फिल्‍मों के सुपरस्‍टार अल्‍लू अर्जुन साल 2003 में फिल्म ‘गंगोत्री’ से बतौर एक्टर डेब्‍यू की है। अर्जुन फिल्मफेयर और नंदी अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। वह कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। अल्लू अर्जुन की शादी स्‍नेहा रेड्डी से हुई है। अल्लू और स्नेहा ने 6 मार्च साल 2011 को शादी की थी। इन दोनों से एक बेटा और एक बेटी है।