वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव बरकरार है, स्थिति बहुत ही नाजुक और गंभीर है: सेनाध्यक्ष नरवणे

673
Indian army chief M M narvane
Indian army chief M M narvane

भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने लेह का दौरा किया। उन्होंने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव बरकरार है। स्थिति बहुत ही नाजुक और गंभीर है। वहीं जवानों का मनोबल काफी ऊंचा है और वो हर तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

सेनाध्यक्ष ने कहा, ‘मैंने लेह पहुंचने के बाद विभिन्न स्थानों का दौरा किया। मैंने अधिकारियों, जेसीओ से बात की और तैयारियों का जायजा लिया। जवानों का मनोबल ऊंचा है और वे सभी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं।’

जनरल नरवणे ने कहा, ‘एलएसी पर स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण है। स्थिति को ध्यान में रखते हुए, हमने अपनी रक्षा और सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं ताकि हमारी सुरक्षा और अखंडता की रक्षा हो सके.