राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश के संयुक्त सत्र को किया संबोधित

468
President Ram Nath Kovind
President Ram Nath Kovind

आज सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल के संयुक्त्त सत्र को देश के महामहिम रामनाथ कोविंद ने संबोधित किया. उन्होंने कहा “उत्तरप्रदेश की सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक व भौगोलिक विविधता यहां के लोकतन्त्र को और भी समृद्ध बनाती है। उत्तर प्रदेश की 20 करोड़ से अधिक की आबादी, अनेकता में एकता की हमारी सांस्कृतिक विशेषता का बहुत अच्छा उदाहरण हमारे सामने प्रस्तुत करती है।”

उन्होंने कहा “राष्ट्रव्यापी राजनीति के संदर्भ में उत्तर प्रदेश के लिए इससे बढ़कर गर्व की बात क्या हो सकती है कि इस राज्य से लोकसभा के लिए निर्वाचित सांसदों में से 09 प्रधानमंत्रियों ने अब तक देश को नेतृत्व प्रदान किया है।”

उन्होंने सत्र में आगे कहा “उत्तर प्रदेश विधान मण्डल का इतिहास अद्भुत उदारता और व्यापकता के उदाहरण प्रस्तुत करता है। उत्तर प्रदेश में ही, स्वाधीन भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री के निर्वाचन का इतिहास रचा गया। उत्तर प्रदेश में भी अनेक ऐसे अज्ञात व गुमनाम स्वाधीनता सेनानी रहे हैं जिनके विषय में और अधिक जानकारी सुलभ होनी चाहिए। विख्यात सेनानियों के विषय में भी और अधिक जानकारी का प्रसार होने से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।”