यूपी पीसीएस 2018 के फाइनल परीक्षा के रिजल्ट किये गए घोषित

548

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2018 के नतीजों की घोषणा कर दी है। कुल 988 पदों के लिए हुई इस भर्ती में 976 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। योग्य अभ्यर्थी ना मिलने से 12 पद खाली रह गए हैं। पीसीएस 2018 में अनुज नेहरा ने टॉप किया है। जबकि संगीता ने दूसरा और ज्योति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

पीसीएस 2018 टॉपर बने पहले नंबर पर अनुज नेहरा, जो की पानीपत, हरियाणा के रहने वाले है, दूसरे स्थान पर संगीता राघव जो की गुरुग्राम, हरियाणा की रहने वाली है, तीसरे स्थान पर ज्योति शर्मा जो की मथुरा, उत्तर प्रदेश की रहने वाली है, चौथे स्थान पर विपिन कुमार जो की जालौन, उत्तर प्रदेश के रहने वाले है, पांचवे स्थान पर कर्मवीर केशव जो की पटना, बिहार के रहने वाले है।
               
बता दें कि पीसीएस-2018 का इंटरव्यू बीते 25 अगस्त को पूरा हो चुका था। जिसके बाद से ही जल्द परिणाम घोषणा का इंतजार किया जा रहा था। पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा 22 सितंबर से शुरू होनी है। पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा इस बार संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा की तर्ज पर आयोजित की गई थी।

पीसीएस-2018 के तहत 988 पदों पर भर्ती होनी था। हालांकि इंटरव्यू 984 पदों के लिए आयोजित किया गया। सहायक नगर आयुक्त के एक रिक्त पद और लेखाधिकारी (नगर विकास विभाग) के तीन रिक्त पदों का चयन केवल मुख्य परीक्षा के आधार पर होता है। पीसीएस मुख्य परीक्षा अक्तूबर 2019 में आयोजित की गई थी, जिसमें 16738 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 2669 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था।