भारतीय सेना ने चीन पर सीधी नजर रखने के लिए, फिंगर 4 के पास की चोटियों पर किया कब्जा

405
India China Talk

भारत-चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव अभी बरकरार है। हालांकि भारतीय सेना यहां लगातार खुद को मजबूत करने में लगी हुई है और चीनियों की घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। फिलहाल सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना ने पैंगोंग त्सो झील के किनारे फिंगर 4 पर ऊंचाई वाली जगह को अपने कब्जे में लेकर चीन के सामने अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी छोर पर मौजूद ऊंचाई वालीं जगहों पर कब्जा करने के लिए भारतीय सेना ने अगस्त के आखिरी में ही चढ़ाई शुरू कर दी थी। इसी के तहत भारतीय सेना ने चीन की स्थिति को देखते हुए ऊंचाई वाली कई महत्वपूर्ण जगहों पर वापस से कब्जा कर लिया है।

सूत्रों ने बताया कि पहले चीनी सेना का फिंगर 4 के पास ऊंचाई वाली जगहों पर कब्जा था, लेकिन अब एक बार फिर से भारतीय सेना ने उन जगहों पर कब्जा कर लिया है, जिसके बाद अब चीन के आगे भारतीय सेना की स्थिति बहुत मजबूत हो गई है।चीनी अप्रैल-मई के आसपास फिंगर 4 पर बैठ गए थे और फिर इसे अपना बताते हुए भपीछे हटने से इंकार कर दिया था। हालांकि फिलहाल भारतीय सैनिकों ने एक बार फिर से रणनीतिक महत्व वाली कई ऊँची जगहों पर कब्ज़ा कर के अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है।