जम्मू-कश्मीर में LOC पार कर भारत में घुसी महिला को सेना ने किया गिरफ्तार

1033
Army Arrested Pakistani Woman

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक पाकिस्तानी महिला नियंत्रण रेखा पार करके भारत में आ गई, जिसके बाद भारतीय सेना ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। सेना ने कहा महिला की पहचान पाकिस्तान में इस्लामाबाद के फिरोजबंदा इलाके की 49 वर्षीय रोजिना के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने कहा कि रोजिना ने पुंछ के चक्र दा बाग में नियंत्रण रेखा को पार किया जिसके बाद सेना ने उसे हिरासत लिया और उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि पाकिस्तानी महिला किस मकसद से LOC पार करके भारत में आई है।