चीन के रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह के साथ शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की अहम बैठक करने की इच्छा जताई है

479

भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव के बीच बताया जा रहा है कि चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगही ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की अहम बैठक से इतर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक की इच्छा जताई है। इस संबंध में जानकारी रखने वालों ने यह जानकारी दी।

राजनाथ सिंह और वेई दोनों एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए फिलहाल रूस की राजधानी मॉस्को में हैं। जानकारी के अनुसार चीनी पक्ष ने भारतीय मिशन को दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच एक बैठक की अपनी इच्छा से अवगत कराया है। हालांकि इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अब तक यहीं कहा जा रहा है कि राजनाथ सिंह चीनी रक्षा मंत्री के साथ किसी तरह की बैठक नहीं करेंगे। विदेश मंत्रालय ने भी अब तक इसे लेकर कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा है।