अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर रखी पूजा, हवन करते हुए वीडियो किया शेयर

1082

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज (14 जून) एक साल हो गया। उनकी पहली डेथ ऐनिवर्सरी पर उनके करीबी और फैन्स इमोशनल हैं। लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी याद में पोस्ट लिख रहे हैं। इसी बीच उनकी ‘पवित्र रिश्ता’ को-स्टार अंकिता लोखंडे की इंस्टा स्टोरी भी चर्चा में है। अंकिता ने एक वीडियो क्लिप लगाई है। इसमें वह हवन करती दिख रही हैं।

अंकिता लोखंडे ने की पूजा
सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं रहे, इस सदमे से उनके फैन्स आज तक नहीं उबर पाए हैं। बीते साल आज ही के दिन वह अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। सोशल मीडिया पर सुशांत का नाम आज एक बार फिर ट्रेंड कर रहा है और उनके चाहने वाले इमोशनल होकर उन्हें याद कर रहे हैं। अंकिता लोखंडे ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट किया है, इसमें वह हवन करती दिख रही हैं। .

6 साल चला था रिलेशन
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत करीब 6 साल रिलेशनशिप में रहे हैं। दोनों ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल के दौरान मिले थे। अंकिता और सुशांत की शादी की खबरें सुर्खियों में थीं तभी दोनों अलग हो गए। अंकिता विकी जैन के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।

अली गोनी ने बदली प्रोफाइल पिक
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने सुशांत को अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दी है। अली गोनी ने अपनी प्रोफाइल पिक में सुशांत का फोटो लगाया है। वहीं गुरमीत चौधरी ने सुशांत की ‘केदारनाथ’ वाली पिक लगाकर उन्हें याद किया है।