पेट्रोल और डीजल की कीमतों से परेशान लोगों का आज फिर झटका लगा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर इजाफा किया है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। कीमतों में आई इस उछाल के बाद शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 102.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.47 रुपये प्रति लीटर बिका रहा है। आइए जानते हैं अन्य शहरों का हाल –
पेट्रोल-डीजल के आज के रेट्स
शहर का नाम | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 102.14 | 90.47 |
मुंबई | 108.19 | 98.16 |
चेन्नई | 99.80 | 95.02 |
कोलकाता | 102.77 | 93.57 |
लखनऊ | 99.24 | 90.89 |
पटना | 104.94 | 96.75 |
रांची | 96.95 | 95.52 |
भोपाल | 110.63 | 99.41 |
जयपुर | 109.14 | 99.77 |
रायपुर | 100.10 | 97.82 |
देहरादून | 98.42 | 91.30 |
स्त्रोतः IOCl
यह भी पढ़ेंः भारत की इंटरनेट सर्विस में एलन मस्क की एंट्री, अंबानी-मित्तल की बढ़ेगी टेंशन!
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…