देश और दुनिया में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि भारत में दैनिक मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। रविवार को शनिवार की तुलना में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को जहां 41,322 नए मामले सामने आए थे। वहीं रविवार को 41,810 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इस दौरान 496 लोगों की मौत हुई।
भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 93 लाख को पार कर गई है। वहीं दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,25,63,184 पर पहुंच गई है। वायरस से 14,58,103 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 4,31,88,484 लोग वायरस को मात देकर घर लौट चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 41,810 मरीज संक्रमित हुए हैं। वहीं, इस दौरान 496 मरीजों ने वायरस के चलते जान गंवाई है। इस तरह कुल मृतकों की संख्या 1,36,696 हो गई है। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 93,92,920 हो गई है। अब तक 88,02,267 लोगों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। पिछले 24 घंटे में 42,298 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 4,53,956 है।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…