breaking news

बाढ़ और तूफान से तबाही के बाद न्यूजीलैंड में लगाया गया आपातकाल..

न्यूजीलैंड में चक्रवात गेब्रिएल की वजह से आए उष्णकटिबंधीय तूफान के बाद राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया है। तूफान के कारण हजारों घरों की बिजली गुल हो गयी है और सैकड़ों उड़ानें रद कर दी गयी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चक्रवात गेब्रियल ने न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में तबाही का मंजर ला दिया है। बड़े पैमाने पर बाढ़ के साथ भूस्खलन हुआ है। समुद्री लहरें उमड़ने से समुद्र तट पर अफरातफरी का आलम है। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण हजारों घरों की बिजली गुल हो गयी है। इस कारण विमान सेवाओं का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है और सैकड़ों उड़ानें रद कर दी गयी हैं। इस कारण हवाई अड्डों पर भारी भीड़ लगी रही। एयर न्यूजीलैंड की ओर से जानकारी दी गयी कि खराब मौसम की वजह से उड़ाने रद हुई हैं। उम्मीद जताई गयी कि मंगलवार दोपहर बाद कुछ विमान सेवाएं फिर से शुरू करने में सफलता मिलेगी।

तीसरी बार न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया गया

दरअसल तूफान के बाद न्यूजीलैंड सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। पिछले कुछ वर्षों में तीसरी बार न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया गया है। इससे पहले 2019 में क्राइस्टचर्च आतंकी हमले और 2020 में कोविड महामारी के दौरान राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया गया था। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण हजारों घरों में बिजली नहीं होने के कारण आपातकालीन प्रबंधन मंत्री कीरन मैकअनल्टी ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा पर हस्ताक्षर किए। मैकअनल्टी ने कहा कि यह एक अभूतपूर्व मौसमी घटना है, जिसका उत्तरी द्वीप के अधिकांश हिस्सों में बड़ा प्रभाव पड़ रहा है। बाढ़ के पानी और भूस्खलन ने देश भर में कई बस्तियों को काट दिया है। देश के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड को भी इस संकट का सामना करना पड़ रहा है। मैकअनल्टी ने कहा कि यह न्यूजीलैंड के लोगों के जीवन के लिए एक वास्तविक खतरे के साथ एक बड़ी आपदा है। उन्होंने मंगलवार को और अधिक बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई। इस कारण आपातकालीन सेवाओं के प्रयास बाधित होने का भी खतरा है। राहत कार्यों में लगे लोगों को व्यापक बाढ़ के साथ फिसलन, क्षतिग्रस्त सड़कों और बुनियादी ढांचे में आई कमी का भी सामना करना पड़ रहा है।

यात्राएं स्थगित करने को कहा गया

न्यूजीलैंड फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज ने कहा कि वेस्ट ऑकलैंड में एक घर गिरने के बाद एक फायर फाइटर लापता है और दूसरे की हालत गंभीर है। दमकल सेवा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केरी ग्रेगरी के मुताबिक पूरे उत्तरी द्वीप के लिए बीती रात एक कठिन रात रही। सर्वाधिक कठिनाई अग्निशमन व आपातकाल सेवा में जुटे लोगों को उठानी पड़ी लेकिन यह फायर और आपातकाल सेवा के लिए ज्यादा कठिन रही। न्यूजीलैंड की मौसम विज्ञान एजेंसी ने जानकारी दी कि ऑकलैंड के उत्तर में स्थित व्हानगारेई शहर में पिछले 24 घंटों में सौ मिलीमीटर से अधिक वर्षा हुई है। नॉर्थलैंड क्षेत्र में 140 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं जबकि 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने के कारण ऑकलैंड हार्बर पुल को बंद करना पड़ा। ऑकलैंड और नॉर्थ आइलैंड में कई स्कूल और स्थानीय सरकारी सुविधाएं बंद हो गई हैं। लोगों से फिलहाल अपनी यात्राएं स्थगित करने को कहा गया है।

Jyoti Singh

I'm Jyoti Singh As a writer, I feel like I can easily go with the flow of the writing process and knock out an essay in a short period of time by just writing whatever comes to mind without it being a bad paper due to it being done fast. I always do my assignments in one sitting and the day that it is due.Covers Political, Entertainment and Sports News.

Recent Posts

लखनऊ की इति राज बनीं मिसेज इंडिया यूनिवर्सल की फर्स्ट रनर अप..

लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…

11 months ago

एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का रिलीज हुआ जबरदस्त Teaser..

2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…

11 months ago

2% इंट्रेस्ट लोन का जाल, चीन के चक्कर में पड़कर कहीं बांग्लादेश भी न बन जाए श्रीलंका..

1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…

11 months ago

कैलिफोर्निया में राहुल गांधी, बीजेपी ने कहा, ‘पीएम मोदी बॉस हैं’ यह बात कांग्रेस नेता नहीं पचा सकते..

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…

11 months ago

‘रवींद्र जडेजा BJP कार्यकर्ता, उनकी बदौलत CSK ने जीती IPL ट्रॉफी’, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई का बयान..

तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…

11 months ago