दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आज सुबह भर्ती किया गया है। अभिनेता को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और उसके बाद उन्हें आज भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की देख-रेख में उनका इलाज चल रहा है। उनकी पत्नी सायरा बानो ने दिलीप कुमार के बारे में जानकारी दी है।
बता दें, पिछले महीने भी दिलीप कुमार को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया था। हालांकि, टेस्ट होने के बाद उन्हें जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।
सायरा बानो दिलीप कुमार का खास ख्याल रखती हैं। इसके साथ ही दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनकी पत्नी ट्वीट कर उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देती रहती हैं। कुछ दिनों पहले दिलीप कुमार ने कोरोना महामारी को देखते हुए सभी से अपना ख्याल रखने की अपील की थी। ट्वीट में लिखा था, ‘सभी लोग सुरक्षित रहिए।’
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…