उत्तर प्रदेश की पुलिस को बड़ी कामयाबी हांसिल हुए है। प्रदेश की लखीमपुर खीरी की पुलिस ने जासूसी के लिए भारत आए चीनी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है। बतादें, उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने भारत के खिलाफ जासूसी करने के आरोपी चीनी नागरिक वांग गौजुन की पुलिस हिरासत को पांच दिन की मंजूरी दी थी। जो शुक्रवार दोपहर को समाप्त हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करते हुए आगे की जांचा करने के लिए पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग की। इस पर अदालत ने पुलिस को पूछताछ के लिए चार और दिन दिए हैं।
लखीमपुर खीरी में रिमांड पर रखे गए गौजुन को आगे की जांच के लिए लखनऊ ले जाया जाएगा। आरोप है कि चीनी नागरिक बिना वैध वीजा के भारत में प्रवेश किया था। जिस कारण उस पर जासूसी की आशंका जताई गई थी और प्रारंभिक जांच के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बतादें इस मामले में केंद्रीय और राज्य की कई एजेंसियां जांच कर रही हैं। पुलिस गोजुन के मोबाइल और कैमरे को अनलॉक करने की कोशिश में लगी है। चीनी नागरिक पर आईपीसी की धारा 121 और 121-ए के साथ-साथ पासपोर्ट अधिनियम की धारा 3 और 12, विदेशियों की धारा 14 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गौजुन पहले चीन से थाईलैंड गया और फिर वहां से नेपाल पहुंचा। नेपाल से उसने 14 फरवरी को दिल्ली पहुंचने के लिए एक बस ली। इस दौरान उसने कई जगहों का दौरा किया, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण जगहें भी शामिल थीं। गौजुन को 17 फरवरी को लखीमपुर खीरी में गौरीफंटा-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल ने नेपाल वापस जाते समय गिरफ्तार किया था।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…