मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना कर्फ्यू को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में हुई क्राइसिस मैनेजमेंट टीम की बैठक में यह फैसला लिया गया। इससे पहले 24 मई तक के लिए पाबंदी लगाई गई थी। भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सीहोर और रायसेन में 10 दिन तक सख्ती से कोरोना कर्फ्यू का पालन करवाया जाएगा। सभी जिलों के कलेक्टरों से चर्चा कर ये आदेश दिए गए। इसी के साथ ही 24 मई से दी जाने वाली छूट की अटकलों पर विराम लग गया।
इंदौर की पॉजिटिविटी रेट में आई कमी
इंदौर में हालात तेजी से सुधर रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट घटकर 9 फीसदी पर आ गई है। प्रशासन को उम्मीद है कि अगर इसी तरह से सबकुछ सही रहा तो 1 जून से शहर को धीरे-धीरे खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अप्रैल में पॉजिटिविटी दर 22 फीसदी तक पहुंच गई थी। अब स्थिति सुधर रही है। कई अस्पताल फिलहाल खाली हो गए हैं। उम्मीद है कि पॉजिटिव रेट अभी और तेजी से गिरेगी। उन्होंने कहा कि सख्ती जरूरी है, लोग कोविड नियम का पालन करें।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…