शिकागो के साउथ साइड में रविवार तड़के एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस प्रवक्ता जोस जारा ने एक बयान में कहा कि यह घटना सुबह करीब चार बजकर 40 मिनट पर हुई। जिन लोगों को गोली लगी, उनकी उम्र 20 से 44 वर्ष के बीच है।
जारा ने घटना का और विवरण नहीं दिया है। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि हमलावर एक था या ज्यादा, या गोलीबारी की वजह क्या थी? दमकल विभाग के प्रवक्ता लैरी मेरिट ने शिकागो एक न्यूज चैनल से कहा कि घायलों में से सात की हालत गंभीर है।
एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटनास्थल पर चार बंदूकें बरामद हुईं हैं, अभी जांचकर्ता पता लगा रहे हैं कितने लोगों ने गोलीबारी की। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। साथ ही कहा कि जांचकर्ता पता कर रहे हैं कि गोली क्यों चलाई गई?
पुलिस अधिकारी ब्राउन ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, अभी किसी अफवाह की पुष्टि का समय नहीं है। उन्होंने शिकागो के निवासियों को कोरोना महामारी के बीच सामाजिक दूरी और अन्य दिशानिर्देशों का पालन करने की बात कही। साथ ही कहा कि अभी कुछ नहीं बदला है।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…