आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत सिंह मान ने आरोप लगाया है कि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के जश्न में आंदोलन कर रहे किसानों का अपमान किया गया है।
उन्होंने कहा कि सिद्धू की ताजपोशी के जश्न में कांग्रेस सांसद संसद से गैरहाजिर रहे, जबकि इस दौरान किसानों ने सभी विपक्षी दलों ने अनुरोध किया था कि सभी सांसद सदन में रहें और कृषि कानूनों का विरोध करें। मान ने कहा कि किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने अब तक चार बार संसद की कार्यवाही रोकने के लिए अनुरोध किया है, लेकिन हर बार उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। लेकिन कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि अगर वह किसानों के समर्थन में जनता के सामने नहीं आते हैं तो इससे उनकी लड़ाई कमजोर पड़ेगी।
भगवंत मान ने कृषि कानूनों के बारे में कांग्रेस पर दोहरा स्टैंड रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसान संघर्ष के लिए मजबूर हैं, वहीं कांग्रेसी ताजपोशी के जश्न में डूबी हुई है। ऐसे हालात में जश्न शोभा नहीं देते।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…