उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से हुए जानमाल के नुकसान पर संयुक्त राष्ट्र ने दुख जताया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जरूरत पड़ने पर जारी बचाव एवं राहत कार्यों में मदद करने का भरोसा दिया है। गुटेरस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, ‘रविवार को भारत के उत्तराखंड राज्य में ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ से कई लोगों की मौत व दर्जनों लोगों के लापता होने की खबर से महासचिव काफी दुखी हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारों, भारतीय लोगों व सरकार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। अगर आवश्यकता पड़ती है तो संयुक्त राष्ट्र हरसंभव मदद करने को तैयार है।’
इससे पहले, संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बाजेकिर ने कहा था कि उत्तराखंड में हालात पर वह नजर रख रहे हैं। गुटेरस के वक्तव्य के बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने जो संवेदनाएं व्यक्त की हैं उनकी हम सराहना करते हैं।
भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने कहा कि उत्तराखंड बाढ़ में जान गंवाने वालों के लिए प्रार्थना और आपदा से लड़ने वालों के लिए साहस की कामना करता हूं। जो लोग लापता हैं, वह सही कुशल मिलें। हम दुख की इस घड़ी में भारत में अपने दोस्तों के साथ हैं।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…