बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्म निर्देशक आदित्य धर ने 4 जून को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की तस्वीर शेयर कर सभी को चौंका दिया था। फोटो के सोशल मीडिया पर आने के बाद से फैंस और बॉलीवुड के साथी कलाकार उन्हें कमेंट कर नए दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
अब सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वो अपने पति आदित्या धर के साथ शादी की रस्में पूरी करती दिख रही हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर पर मेहंदी की तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपने हाथों पर लगी मेहंदी को दिखाते हुए बेहद खुश नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में यामी गौतम ट्रेडिशनल येलो कलर के सलवार सूट में पहने दिख रही हैं। तस्वीरों ट्विटर पर पोस्ट कर उन्होंने एक कोट्स भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘ओ प्रिय चिंतित क्यों हो, जो आपके लिए है। वो हमेशा आपको ढूंढेगा’- लल्लेश्वरी।
वही सिंपली अमीना ने अपने इंस्टाग्राम पर यामी गौतम की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में वो अपने पति आदित्य धर के साथ आग्नि के सामने शादी की रस्मों को पूरा कर रही हैं। इस फोटो में वो दुल्हन जोड़े में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत देख रही हैं। तो वहीं आदित्य व्हाइट शेरवानी में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे फोटो में यामी गौतम दुल्हन के जोडे जमीन पर बैठी हैं और एक महिला उन्हें पायल पहना रही हैं। अभिनेत्री की इन तस्वीरों उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट दोनों को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
कौन हैं आदित्य धर
आपको बता दें कि एक्ट्रेस यामी गौतम के पति आदित्य धर ने साल 2019 में आई फिल्म उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक से निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू किया था। इस फिल्म में यामी गौतम ने रॉ एजेंट का अहम किरदार निभाया है। आदित्य फिल्म निर्देशक के साथ-साथ एक लेखक, लिरिक्स राइटर भी हैं। उन्होंने कई फिल्मों के लिए डायलॉग भी लिखें हैं।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…