Xi Jinping: तीसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद बोले शी जिनपिंग – दुनिया को चीन की जरूरत

148

शी जिनपिंग ने रविवार को चीन के राष्ट्रपति के रूप में एक ऐतिहासिक तीसरा कार्यकाल हासिल कर लिया। जिनपिंग अब पांच साल के लिए और इस पद पर बने रहेंगे। माओत्से तुंग के बाद से देश के सबसे शक्तिशाली नेता के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करते हुए उन्होंने अपने कुछ निकटतम कम्युनिस्ट पार्टी सहयोगियों को पदोन्नत भी किया। वहीं तीसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। उन्होंने चीन के तेजी से विकास के लिए अपनी भविष्य की नीति पर भी चर्चा की।

मीडिया से बात करते हुए शी जिनपिंग ने कहा कि दुनिया को चीन की जरूरत है। शी ने कहा कि चीन दुनिया के बिना विकसित नहीं हो सकता और दुनिया भी चीन के बिना आगे नहीं बढ़ सकती है। इसलिए हमें अन्य देशों के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। दुनिया में हमारे योगदान को नकारा नहीं जा सकता है।