अमेरिका समेत कई देशों में सबसे भयानक बर्फीला तूफान, कई लोगों की मौत

172

क्रिसमस के दौरान अमेरिका में सदी का सबसे भयानक बर्फीला तूफान देखने को मिल रहा है। इस बर्फीले तूफान से करीब 20 करोड़ लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। देश में जबरदस्त ठंड की वजह से कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कनाडा में भी बर्फीले तूफान से 4 लोगों की मौत की खबर है। विश्व के कई देशों में कोल्ड वेव और बर्फीली हवाओं से जन जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हुआ है। वहीं अमेरिका में बर्फीले तूफान ‘बम’ की वजह से अब तक 60 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

जापान में भी बर्फीले तूफान का कहर

वहीं दूसरी तरफ जापान में भी भारी बर्फबारी होने से 17 लोगों की जान गई है साथ ही 93 लोग घायल हुए हैं। हिमपात होने से जापान में सैकड़ों घरों में बिजली गुल होने की भी खबर है। वहीं यूरोप के ऑस्ट्रिया में भी बर्फबारी का कहर देखने को मिला है। यहां करीब 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस बर्फीले तूफान से सबसे अधिक प्रभावित मोटाना और न्यूयॉर्क जैसे शहर है। इन शहरों में तापमान मायनस 45 डिग्री तक पहुंच गया है।