पश्चिम बंगाल: जलपाईगुड़ी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान अचानक आई बाढ़ में 8 की मौत, कई लापता

235
Bengal Mal River Flood

दशेहरा क दिन एक बेहद दुखद घटना सामने आई, बुधवार रात को देवी दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन के दौरान पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में माल नदी में अचानक आई बाढ़ में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग अभी भी लापता हैं। घटना माल बाजार की है। मरने वालों में एक आठ साल का लड़का और 13 साल की एक लड़की शामिल है।

घटना के तुरंत बाद मूर्ति विसर्जन को रोक दिया गया। प्रशासन ने करीब 40 लोगों को बचा लिया। स्थानीय प्रशासन भी बचाव कार्य में लगा हुआ है।