Weather Update Today: पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में बढ़ी ठंड – तापमान में हुई गिरावट दर्ज़

165
WEATHER UPDATE

पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर अब धीरे-धीरे समूचे उत्तर भारत और मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार आया है, हालांकि इस बीच तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। यूपी और बिहार में भी ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और कोहरे ने दस्तक देना शुरू कर दिया है।

यूपी में बढ़ेगी ठंड
उत्तर प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ रही है. आज यहां बादल छाए रहने की भी संभावना है. वहीं अगर तापमान की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.