दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप इस कदर है कि लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उत्तर भारत में बीते कई दिनों से सर्दी का प्रकोप जारी है और दिल्ली की ठंड ने तो रविवार को रिकॉर्ड ही तोड़ दिया। दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में मौसम की सबसे सर्द सुबह रही और तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके अलावा, जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया। उत्तर प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी दी गई है और घना कोहरा भी छाया रहेगा। वहीं दिल्ली में बर्फीली हवाओं का कहर जारी रहेगा।
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर सहित उत्तर भारत रविवार को भी कड़ाके की सर्दी से जूझता रहा। राजस्थान के माउंट आबू में रविवार रात न्यूनतम तापमान -1.5 डिग्री पहुंच गया। हिमाचल प्रदेश में केलांग सबसे सर्द बना रहा, जहां न्यूनतम तापमान -11 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि कश्मीर में 40 दिन का ‘चिल्लई कलां’ सोमवार से शुरू हो रहा है, जिस दौरान जबर्दस्त सर्दी पड़ती है।
यूपी के कानपुर शहर की रात लंदन, नैनीताल, दार्जिलिंग और देहरादून से भी ज्यादा ठंडी है। यहां रविवार को न्यूनतम तापमान लगातार गिरते हुए 4.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि बर्फबारी वाले शहरों में गिने जाने वाले शहरों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा है। कानुपर में रविवार को अधिकतम तापमान 20.6 तो न्यूनतम 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5.6 था। पिछले 72 घंटे में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की कमी आई है। लंदन में पारा 6 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, सफदरजंग वेधशाला में रविवार को तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड में तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी की ओर से बताया गया कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण शहर में ठंड का प्रकोप बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच से छह दिन तक न्यूनतम तापमान करीब पांच डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…