देश में एक तरफ सर्दी का सितम बढ़ रहा है वहीं राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में सुबह की शुरुआत स्मॉग की चादर से हुई। आज यानी शनिवार को दक्षिण के कुछ राज्यों में बारिश के आसार है। वहीं पूर्वोतर में कोहरा बढ़ने से लोगों को सुबह वाहन चलाने में पेरशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को तमिलनाडु और पुड्डचेरी में हुई भारी बारिश के चलते देश के ज्यादातर राज्यों में सर्दी बढ़ गई है। भारी वर्षा के चलते दोनों राज्यों के कई इलाकों में जलभराव हो गया। हालांकि चक्रवात तूफान बुरेवी कमजोर हो गया है, जिसके बाद केरल के कई जिलो् में घोषित किए गए रेड अलर्ट को हटा दिया है। उधर, हरियाणा, पंजाब मे सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया है। यहां पर सुबह के वक्त कोहरे चलते विजिबिलिटी भी कम रही।
अगर घाटी के क्षेत्रों की करें तो यहां पर भी मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर में आने वाले दिनों में भी वर्षा और हिमपात हो सकता है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू कश्मीर में 10 दिसंबर तक मौसम पर असर पडे़गा इसका असर घाटी में भी देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केद्र शासित प्रदेश के पहलगाम में शून्य से 2.5 डिग्री नीचे तापमान दर्ज किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि गुलमर्ग और श्रीनगर में पारा शून्य से नीचे तक पहुंच गया है। उधर, हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क दर्ज किया है।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…