Weather Update: UP में दो दिन हो सकती है बारिश, चलेंगी बर्फीली हवाएं..

139
barish
barish

यूपी की राजधानी लखनऊ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है इस ठंड से हर कोई परेशान है। इन दिनों दिन और रात के तापमान में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने UP में अगले दो दिन बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग का कहना है की, पश्चिमी UP में बारिश की ज्यादा संभावना है। वहीं लखनऊ और आस-पास के जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

जिलों का तापमान 4.8°C रिकॉर्ड किया गया
दरअसल प्रदेश के ज्यादातर जिलों का तापमान 4.8°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 15 से 21 जनवरी तक UP में फिर बर्फीली हवाएं चलेंगी। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने वाराणसी और आसपास के इलाकों, लखनऊ, मेरठ, कासगंज, अमरोहा, संभल, बंदायू आदि में ठंड का येलो अलर्ट जारी किया गया है।