जून के महीने में ही देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून का आगमन भी होता है। हालांकि इस बार मानसून ने जून से पहले ही दस्तक दे दी है। आधे देश ने पहले ही मानसून की शुरुआत का आनंद लेना शुरू कर दिया है, जबकि आधा हिस्सा धूप से राहत के लिए बारिश के आने का इंतजार कर रहा है। मौसम विभाग की ओर से इस महीने के लिए जारी पूवार्नुमान के मुताबिक जून 2022 कोई अपवाद नहीं होगा। इस महीने देश में औसत बारिश सामान्य रहेगी।
एक ओर देश के अधिकांश हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में समय से पहले मानसूनी बारिश होने लगी है। दूसरी ओर, उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अभी भी गर्मी है और कभी-कभार प्री-मानसून बारिश होती है।
सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश की संभावना
आईएमडी के महानिदेशक ने जून के मौसम की भविष्यवाणी करते हुए कहा,”देश के उत्तरी हिस्सों, पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों और भारत के दक्षिणी हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।”
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…