Weather: यूपी में फिर करवट लेगा मौसम, बरसात के बाद सताएगी भीषण गर्मी..

95
weather update
weather update

उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम में मामूली सा बदलाव देखने को मिल रहा है। होली के आसपास बदले मौसम का मिजाज अब फिर करवट लेगा। बुधवार को होली पर हुई बारिश का असर दिखाई दे रहा है। होली के बाद से तापमान में हल्की गिरावट देखी गई है और गर्मी से थोड़ी सी राहत मिली है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की माने तो मार्च के पहले सप्ताह में गर्मी से लोगों को राहत मिली। लेकिन दूसरे सप्ताह में मौसम करवट लेगा। इसकी वजह से भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ेगा।

दूसरे सप्ताह में मौसम बदलेगा

दरअसल मौसम वैज्ञानिक मान रहे हैं कि पश्चिमी विक्षोभ में बनने वाली हवाएं अब कमजोर होने लगेंगी। इसकी वजह से गर्मी लोगों को सताएगी। यह माना जा रहा है कि मार्च के दूसरे सप्ताह में मौसम बदलेगा और टेंपरेचर 10 से 12 डिग्री तक की बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि यूपी में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक दिन का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here