Weather: मौसम ने फिर ली करवट, यूपी में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी..

133
Weather Update Today

यूपी का मौसम आज फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग की वजह से मौसम में ये बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने लखनऊ में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की भी संभावना जताई है। आईएमडी (IMD) के अनुसार राज्य में गुरुवार को बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है।

न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री के आस-पास

दरअसल लखनऊ में अनुमान है कि न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री के आस-पास जबकि अधिकतम तापमान 28 से 30°C तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। बुलंदशहर, संभल, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, उन्नाव, रायबरेली, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ही इसकी मुख्य वजह है। इन जिलों में 40- 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी और बिजली की गरज चमक भी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वा अनुमान के अनुसार, लखनऊ में चल रही ठंडी हवाएं गर्मी से तो राहत दिलाएंगी। मगर, बदलते मौसम की वजह से सर्दी, जुकाम जैसे मरीजों की संख्या जरूर बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here