Weather: यूपी में फिर गरजेंगे बादल, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी..

82
weather-update-today

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है। प्रदेश में हुई बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ से उठने वाली हवाओं की वजह से एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है।

बारिश और ओलावृष्टि की चेतवानी:-

दरअसल मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। शुक्रवार को राज्य के पश्चिमी इलाकों में बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में आंशिक बदली रहने के आसार हैं। यहां दिन का अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। बारिश की आशंका के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और सहारनपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here