यूपी विधान परिषद के उपचुनाव को लेकर आज वोटिंग की जा रही है। MLC की दो सीटों को लेकर सुबह से वोटिंग शुरू कर दी गयी है। सुबह 9 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। मतदान खत्म होते ही 5 बजे मतदान का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। आपको बता दें, ये दोनों सीटें लक्ष्मण आचार्य के इस्तीफा देने और बनवारी लाल दोहरे के निधन से रिक्त हो गयी है। इसलिए इन दोनों सीटों पर मतदान कराया जा रहा है। जिसपर उम्मीदवार के तौर पर भाजपा ने मानवेंद्र सिंह और पदमसेन चुनाव लड़ रहे है। इनमें भी भाजपा के दोनों प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। यह चुनाव तो औपचारिकता मात्र है।
विधान परिषद उपचुनाव को लेकर सोमवार की सुबह 9 बजे से ही वोटिंग शुरू कर दी गयी है। इसके साथ ही सीएम योगी ने भी मतदान किया है। विधानसभा के तिलक हॉल में बूथ बनाया गया है। यही अपने मंत्रिमंडल के साथ पहुंचे सीएम योगी ने अपने मत का प्रयोग करते हुए मतदान किया है। इतिहास पर गौर रहे तो, विधान परिषद के इस उपचुनाव में 20 साल बाद मतदान किया गया। इससे पहले वर्ष 2002 में ऐसी स्थिति बनी थी, जब रालोद के मुन्ना सिंह चौहान के खिलाफ निर्दल प्रत्याशी यशवंत मैदान में थे। मुन्ना सिंह चौहान की जीत हुई थी। एक बार फिर से आज दोनों सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए भाजपा के प्रत्याशियों के खिलाफ मुख्य सपा ने प्रत्याशी उतार दिए हैं।
विधान परिषद के उपचुनाव के परिणाम बहुमत के आधार पर तय किये जाते है। जिस भी पार्टी के विधानसभा के सदस्यों की संख्या जयादा होती है, वही पार्टी जीत हासिल करती है। वही वर्तमान उपचुनावों की बात करें तो, उत्तर प्रदेश विधानसभा के 403 में से 274 सदस्य भाजपा के हैं। इस प्रकार इन दोनों सीटों पर भाजपा की जीत निश्चित है।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…