हिमाचल प्रदेश में सभी 68 सीटों पर मतदान शुरू – मतदाताओं में दिखा उत्साह

189
HIMANCHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर आज 12 नवंबर को चुनाव होने जा रहे हैं। मतदान सुबह 08 बजे से शुरू हो चूका है और शाम 05 बजे तक चलेगा। इस बार प्रदेश के 55,92,828 मतदाता चुनावी रण में उतरे 412 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत आज ईवीएम में कैद कर देंगे। इनमें 24 महिलाएं भी शामिल हैं। हिमाचल की मतगणना 08 दिसंबर को होगी।

प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के भरौरी बूथ पर लोग मतदान करने के लिए पहुंच गए हैं। मतदान करने के लिए पुरुष और महिलाएं कतार में लगे हैं। आठ बजे मतदान शुरू हो गया है। कुल्लू जिले के मतदान केंद्र मौहल में भी लोग मतदान करने के लिए कतार में खड़े हैं।

हिमाचल प्रदेश में कुल मतदाताओं में 67559 सेवा मतदाता, 22 प्रवासी भारतीय मतदाता तथा 5525247 आम मतदाता हैं। राज्य में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। इनमें 2854945 महिलाएं, 2737845 पुरुष तथा 38 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदान के लिए उन प्रवासी मतदाताओं को मूल पासपोर्ट दिखाना होगा, जो पासपोर्ट विवरण अनुसार जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मतदाता सूचियों में शामिल हैं।