रुसी स्कूल में सिरफिरे ने की गोलीबारी, सात बच्चो समेत 13 लोगों की मौत

246
russia gun violence
russia gun violence

रूस के एक विद्यालय में फायरिंग में कम से कम 13 लोगों की जान चली गई है और 20 से ज्यादा ज़ख़्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालों में सात बच्चे शामिल हैं। इन्तेर्नतिओन मीडिया के अनुसार एजेव्स्क शहर में फायरिंग के बाद दहशत का माहौल है। वहीं गवर्नर और स्थानीय पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाले ने खुद को भी गोली मार ली। स्कूल को तत्काल खाली करा लिया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यहां के राज्यपाल अलेक्जेंडर ब्रेशालोव ने कहा है कि विद्यालय में पुलिस टीम मौजूद है। पिछले साल भी पूर्वी मॉस्को में ऐसी ही दुर्घटना हुई थी। यहां 19 साल के एक शख्स ने गोलीबारी कर दी थी जिसमें 9 लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में 7 बच्चे शामिल थे। गृह मंत्रालय के अनुसार एक टीचर समेत कुछ बच्चों की भी मौत हुई है। हालांकि मरने वाले बच्चों की उम्र का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार जब हमला हुआ, उस वक्त विद्यालय में कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। इस तरह के फायरिंग के केस अमेरिका में भी अकसर सामने आते रहते हैं। बंदूक रखने के नियमों में ढील की वजह से कई बार लोगों को जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ती है।